Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की

देवदृष्टि न्यूज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में गुरुद्वारा सभा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा तथा प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और शुभकामनाएं प्रदेश की सवा करोड़ जनता के विश्वास एवं सहयोग का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता, सुशासन, सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सरकार सभी के सहयोग और सुझावों के साथ उत्तराखण्ड को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा प्रदेश के विकास एवं जनहित के कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Devdrishti News

admin@devdrishtinews.com http://devdrishtinews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ

150 से अधिक स्टॉलों पर भारत की समृद्ध लोक कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद एवं व्यंजनों का प्रदर्शन ‘ एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने किया पौधरोपण मुख्यमंत्री बोले- लोक संस्कृति का संरक्षण और स्थानीय शिल्पकारों का सशक्तिकरण विकसित भारत की मजबूत आधारशिला केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा-...

उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखण्ड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में सहयोग करने की अपील की है।  मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों, विभिन्न केंद्रीय उपक्रमों के अधिकारियों, सीएसआर पार्टनर्स, उद्योग...

17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून पहुंचकर कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। राजस्थान के कोटा से शुरू हुए इस अभियान के तहत उत्तराखंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां प्रदेश कांग्रेस ने तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कांग्रेस भवन...

Dev Drishti News is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.

Copyright@ Dev Drishti News